Posts

Showing posts with the label फिरतुआ

त्रिदिवसीय ग्रामीण शिविर, झाबुआ - २०१६

Image
मई के महीने की सुबह भी दोपहर की फील देती है। परन्तु नदिया के किनारे की शीतल हवा से राहत सी थी। नदी का पानी स्थिर-सा जिसमे कुछ बालक किलोले कर रहे थे। रेत ढोने वाले ट्रैक्टर ठकठकाते हुए माहौल की शांति को चीरते काम पे लगे हुए थे। मैं ७०-८० साल के एक बाबा के साथ माहीं नदी के किनारे बैठा था, हरेश नदी के जल में उतर चुके थे और पंकज उतरने की तैयारी में थे। हाथ में लिए हुए नमकीन के पैकेट को बाबा की ओर बढ़ाते हुए मैंने प्रश्न किया - "बाबा ये हलमा कब से हो रहा है झाबुआ में ?" बाबा ने माहीं की ओर देखा और एक हथेली पे नमकीन के कुछ दाने समेटते हुए बोले - "पुरखों के टेम से"  मैंने फिर प्रश्न किया - "क्यों करते है लोग हलमा?" मेरा प्रश्न पूरा होता कि उससे पहले बाबा नमकीन की फाँक लगा चुके थे। बुढ़ापे के दांतों के बचे हुए अवशेषों से नमकीन के दानों को कुटुर-कुटुर करते हुए बोले - "धरम के लिए। अपने लिए करना करम है और सबके लिए करना धरम" मैं भौचक्का रह गया। ये धर्म-कर्म की वही परिभाषा थी जो महेश जी दिया करते हैं। यह था प्रेरणा का प्रसार, यह था ज्ञान का विकीर्णन,...

कलावंती (मराठी-कलावंतीण) दुर्ग

Image
यात्रा का मार्ग  १.  आई. आई. टी. मुंबई से पनवेल - लोकल ट्रैन द्वारा  २.  पनवेल से ठकुरवाड़ी - ऑटो रिक्शा या महाराष्ट्र स्टेट बस द्वारा  ३.  ऊपर तक ट्रेक  खाने की सुविधा  ऊपर होटल है। शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन की व्यवस्था है।  चित्रमाला 

भंडारदरा

Image
भंडारदरा महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित एक भ्रमण स्थल है। यात्रा का मार्ग एवं पड़ाव  आई. आई. टी. मुंबई से इगतपुरी या कसारा - महाराष्ट्र स्टेट बस या ट्रैन द्वारा  इगतपुरी या कसारा से घोटी - महाराष्ट्र स्टेट बस  घोटी से भंडारदरा - महाराष्ट्र स्टेट बस  नोट: ट्रांसपोर्ट बहुत काम है एवं सडकों की हालत भी संतोषजनक नही है।  चित्रमाला  विल्सन डैम एवं आर्थर लेक      स्पिल-वे  अमृतेश्वर मंदिर  कोंकण-कड़ा  रंधा प्रपात  रमणीय मार्ग